Invalid slider ID or alias.

जिले में गायन की अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अत्री कोटल की कार्यशालाएँ जारी, सहनवा व देवरी में हुई प्रस्तुतियां।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़।स्पिक मैके चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला प्रस्तुति में गायन की अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अत्री कोटल तथा साथ में तबले पर देपर्णा मन्ना द्वारा दो प्रस्तुतियां नगर के आसपास हुई।
पहली प्रस्तुति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेहनवा में हुई। यहां पर रेणुका भट्ट, लता तिवारी, ममता सोनी, राजश्री, राजकुमारी, नीता जोशी, रश्मि शर्मा उपस्थित थे।
दूसरी प्रस्तुति राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरी में हुई।
यहां अशोक कुमार शर्मा, आशीष जोशी, चंदा वर्मा, पुष्प लता वैष्णव, वंदना मित्तल, भारती शर्मा उपस्थित थे।
दोनों जगह स्पिक मैके के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जेपी भटनागर ने कलाकार का परिचय दिया व स्पिक मैके के बारे में बताया। कलाकार अत्री द्वारा हरि गुण गावत मैं तो नाचूँ गी, बारह स्वरों के बारे मे बताया व गाकर अभ्यास कराया । स्वरों की विभिन्न शैलियो के बारे मे बताया।
भटनागर ने बताया कि शुक्रवार 25 नवम्बर को पहली प्रस्तुति नीरजा मोदी स्कूल,उदयपुर रोड पर 10 बजे होगी।
दूसरी प्रस्तुति केन्द्रीय विद्यालय चित्तौड़गढ़ मे 11•45 पर होगी।

Don`t copy text!