Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-व्यापार सेवा संस्थान चन्देरिया ने शिव वाटिका में मनाया दिपावली मिलन समारोह।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।


चित्तौड़गढ़। शिव वाटिका चन्देरिया में व्यापार सेवा संस्थान चन्देरिया का दिपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
संस्था के सचिव महेंद्र सिंह सुरजनियास ने बताया कि संरक्षण नेमीचंद अग्रवाल और चतर सिंह सेठिया की अध्यक्षता में एवं संस्थान के अध्यक्ष कमलेश ईनाणी ओर संस्था के कोषाध्यक्ष कंवर लाल गगरानी, सचिव महेंद्र सिंह सुरजनियास, उपाध्यक्ष मुकेश काबरा, महिपाल सिंह, मंत्री सतीश सोमानी, पार्षद विजय चोधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज सुवालका आदि मंचासीन रहे और सम्पूर्ण व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी ने आपस मे एक दुसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कई व्यापारीयों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Don`t copy text!