Invalid slider ID or alias.

चारागाह विकास समिति फेडरेशन की बैठक हुई, शामलात संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।

चित्तोड़गढ़।बन्जर भूमि एवं चारागाह विकास समिति द्वारा अम्बा माता मंदिर परिसर, सावा में चारागाह विकास समिति फेडरेशन बैठक आयोजित की गई जिसमें सात ग्राम पंचायतों सावा, चिकसी, सामरी, शम्भूपुरा, गिलूंड, अरनिया पंथ, जालमपुरा की चारागाह विकास समितियों के सदस्यों ने भाग लिया तथा शामलात संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की तथा कानूनी जानकारी प्राप्त की।
बैठक में ब्लाक प्रशिक्षक ओमप्रकाश मेघवाल तथा सुनील टांक ने समिति सदस्यों को शामलात संसाधनों के महत्व व रखरखाव के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई तथा ग्राम से लेकर के ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर संगठन किस तरह से मजबूत हो सकता है इस बारे में पूरी कड़ी से कड़ी जोड़ने की जानकारी प्रदान की तथा संगठन के मजबूत होने पर आसानी से शामलात संसाधनों से संबंधित संवेदनशील मुद्दो के हल के बारे में जानकारी प्रदान की। सभी ग्राम पंचायतों से उपस्थित प्रतिभागियों ने एक संयुक्त प्रार्थना पत्र जिला कलेक्टर के नाम लिख कर प्रेषित किया जिसमें सभी गांव में स्थित शामलात भूमियों को चिन्हिकरण किया जा सके तथा उनकी सीमा जानकारी एवं उनके प्रबंधन एवं सुरक्षा प्रदान करने का आह्वान किया।
पर्यावरण प्रेमी सूरज सेन ने चारागाहों के पर्यावरणीय लाभ बताये, एवं भविष्य में उनके प्रबंधन की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।

Don`t copy text!