Invalid slider ID or alias.

सवाई माधोपुर/ बोंली- त्रिनेत्र गणेश जी की 26वीं पदयात्रा रवाना।

वीरधरा न्यूज़।बौंली@श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।


बोंली। नगर पालिका मुख्यालय चौराहे बौंली से रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जी की 26वीं पदयात्रा गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे रवाना हुई। त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा का विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य हेमराज दीक्षित ने पूजा-अर्चना करवाई। गणेश धाम सेवा समिति के सदस्य कैलाश गोयल, गिर्राज मंगल, नरेश गोयल, विष्णु मंगल, श्यामसुंदर सोनी, गिर्राज मंगल, घनश्याम मंगल, देवकरण कापड़ी आदि सदस्यों ने पदयात्रा को पूजन करवा कर विधिवत प्रारंभ किया। पदयात्रा का प्रथम रात्रि विश्राम अजनोटी में होगा एवं वहां पर प्रसादी भक्तजनों को दी जाएगी शुक्रवार को सुबह विश्वविख्यात त्रिनेत्र गणेश धाम पर पदयात्री पहुंचकर दर्शनों के बाद गणेश जी के भोग लगाकर प्रसादी पाकर वापस लौटेंगे।

Don`t copy text!