Invalid slider ID or alias.

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर समाजसेवी जयपाल की चित्तौड़गढ़ से दिल्ली 600 किमी की पैदल यात्रा कलेक्ट्रेट से हुई रवाना।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@अनिल सुखवाल।

चित्तौड़गढ़।कईं वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून की अपनी मांग को लेकर धरना, भूख हड़ताल करने के अलावा 18 बार दिल्ली पहुंच कर पीएम कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद अब चित्तौड़गढ़ के रिठोला निवासी जयपाल ओड़ सोमवार 5 सितम्बर को चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट से सुबह 11.00 बजे चित्तौड़गढ़ से दिल्ली तक पैदल यात्रा के लिए हाथ में तिरंगा लेकर रवाना हुए। नगरवासियों ने जयपाल को शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया और विदाई दी। चित्तौड़गढ़ से दिल्ली तक लगभग छः सौ किलोमीटर की यात्रा अकेले पैदल ही पार करेंगे।
जय पाल ओड़ पैदल यात्रा कर पीएम कार्यालय में पहुंचकर पुनः जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपनी मांग रखेंगे।
जय पाल ओड़ ने बताया कि भारत में आबादी के हिसाब से कम पड़ती भूमि, बढ़ती जनसंख्या से कटते जंगलों, पानी की कमी, बीमारियों का बढ़ना और कई तरह के प्रदूषण के लिए जिम्मेदारी जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण करने हेतु जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाये जाने की मांग देश हित में जरुरी है।
जयपाल ओड़ का कलेक्ट्रेट चौराहे पर आम जन द्वारा फुल मालाओं से स्वागत किया गया। जयपाल को नगर वासियों ने शास्त्रीनगर चौराहे तक पैदल साथ चल कर विदा किया जिसमें गोवर्धन लाल जाट मिश्रों की पीपली, रुपलाल मेनारिया, नारायण लाल जाट, मनिष पीपाड़ा, जितेंद्र पुरुस्वानी, कैलाश ओड़, अनिल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा लाभ चंद्र कुमावत कन्हैया लाल प्रजापत, यशवंत शर्मा, शिव सिंह बोरा, राजकुमार माहेश्वरी, लादूलाल लोढ़ा, मनिष तिवारी आदि भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे।

Don`t copy text!