Invalid slider ID or alias.

चित्तोड़गढ़ में फहराया भगवा का परचम, जिला मुख्यालय के दोनों कॉलेज में एबीवीपी पैनल विजयी।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।


चित्तोड़गढ़। जिला मुख्यालय पर स्थित जिले के सबसे बड़े महाराणा प्रताप पीजी महाविद्यालय ओर कन्या महाविद्यालय गांधीनगर में एबीवीपी ने परचम लहराया जिसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने जोरदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

महाराणा प्रताप पीजी महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर भरत मेनारिया 978 वोट, उपाध्यक्ष पद पर परमानन्द धाकड़ 621 वोट, महासचिव पद पर देवेंद्र सिंह राठौड़ 1376 ओर संयुक्त सचिव के पद पर किरण खटीक 1476 वोटो से विजयी हुए।

परिणाम की घोषणा होते ही प्रतापनगर से भाजपा कार्यलय कीर्ति होटल तक ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार जुलूस निकाला गया जिसमें विजेता प्रत्याशियों के साथ ही स्थानीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या भी मोजुद रहे जिन्हें कार्यकर्ताओ ने कंधे पर बिठाकर जुलूस निकाला एव आतिशबाजी की है।

इधर कन्या महाविद्यालय में एबीवीपी ने लगातार 8 वी बार जीत का परचम लहराते हुए एबीवीपी का पूरा पैनल विजयी रहा जिसमे अध्यक्ष पद पर अदिति कंवर भाटी 157 वोट, उपाध्यक्ष पद पर आँचल जाट 153 वोट, महासचिव के पद पर चीनू शर्मा 133 वोट ओर संयुक्त सचिव के पद पर पल्लवी रावल 161 वोटों से विजयी रही।

इस पर कॉलेज के बाहर ही जोरदार नारेबाजी कर खुशियां मनाई गई।

इस दौरान सरपँच संघ जिलाध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन डाँगी ठिकरिया, शंभूपुरा सरपँच अजय कुमार चौधरी, भाजपा नेता रामनिवास जाट, मगनीराम डाँगी देवरी, जिलाध्यक्ष दीपक जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष घनश्याम साहू, शोभालाल डांगी मायरा, यूनियन अध्यक्ष शैतान सिह आदि ने खुशी जताते हुए विजेता पैनल को बधाई दी।

Don`t copy text!