Invalid slider ID or alias.

चिकारडा ओर डुंगला में मणीपुरी डांस देखकर झूम उठे स्कूली बच्चे।

वीरधरा न्यूज़।चित्तोड़गढ़@डेस्क।


चित्तौड़गढ़। सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इण्डियन क्लासिकल म्यूजिक एण्ड कल्चर अमंग्स यूथ के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला प्रस्तुति आज दो विद्यालयों में हुई।
पहली प्रस्तुति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिकारडा में संपन्न हुई। प्रधानाचार्य चांदमल बुनकर की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में रमेश चंद्र स्वर्णकार, संतोष मीणा, भेरू लाल जटिया, मनीष कुमार बर्रा, रामचंद्र मेघवाल, महेंद्र कुमार बुनकर, मुकेश मीणा व मंजू उपस्थित थे।
दूसरी प्रस्तुति स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल डूंगला में भूपेंद्र कुमार रेगर प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हुई यहां पर मोहनलाल मेघवाल, रामबाबू मीणा, तुलसीराम शर्मा, सुमेर सिंह, नवीन सामर, मनोज भील, उज्ज्वल व्यास व शोभा लोहानी उपस्थित थे।
मणीपुरी की अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार इवाना सरकार द्वारा मंगलाचरण में देवी स्तुति की, बच्चों को मंच पर बुला कर नृत्य की विभिन्न विधाओं के बारे मे बताया। कुछ नृत्य की मुद्राऐं सिखाते हुए हिन्दुस्तान के आठ शास्त्रीय नृत्य कौन कौन से व किस प्रान्त से है समझाया। कलाकार द्वारा साजत व ननीचुरी का मंचन किया। दोनो स्थानों पर स्पिक मैके प्रतिनिधि छोगा लाल मेघवाल ने स्पिक मैके का उद्देश्य बताया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे•पी• भटनागर मे बताया कि शुक्रवार को राश्मी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऊंचा मे पहली प्रस्तुति सुबह 10•30 बजे व दूसरी प्रस्तुति 12•00 बजे सम्पन्न होगी।

Don`t copy text!