Invalid slider ID or alias.

राशमी-राशमी में गोवर्धन सिंह गिलुंडिया में फहराया 80 फ़ीट ऊँचा तिरंगा।

 

वीरधरा न्यूज़।राशमी@ श्री कैलाश चन्द्र सेरसिया।

राशमी। गोवर्धन सिंह राशमी ने बताया की हमारे राशमी के जिस भवन पर आज धरातल से क़रीब 80 फ़ीट ऊँचाई पर मेने जो यह तिरंगा फहराया गया हे। इस घर को गाँव में रावले के नाम से जाना जाता हे, यह रावला पहाड़ी के ठीक नीचे बना हुआ हे ज़ो राशमी के आम घरों से काफ़ी ऊँचाई पर मोज़ुद हे इसी घर में आज़ादी से पहले स्वतंत्रता सेनानियों एवं मेवाड़ प्रजामंडल की कई नियमित महत्वपूर्ण बेठके होती हे, प्रजा मंडल जिसके संस्थापक माणिक्य लाल वर्मा व अध्यक्ष बलवंत सिंह मेहता थे, जिसका प्रथम अधिवेशन 1941 में उदयपुर में शाहपुरा हवेली में हुआ था जिसमें मेरे दादा नाहर सिंह गिलुंडिया भी भाग लेने गये थे, इस एतिहासिक घर से अंग्रेज़ो के ख़िलाफ़ व स्वतंत्रता आंदोलन की बेठको में हिस्सा लेने के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएँ पहाड़ियों से होकर गुप चुप तरीक़े से क्षेत्र के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों तक पहुँचाई जाती थी क्यों की यहाँ पहाड़ों से आना जाना गुप्त बेठक कर रणनीति बनाना दूसरी जगह से ज़्यादा आसान ओर सुविधाजनक था, ज्ञात रहे कि आज़ादी के बाद भी यह घर आज तक क्षेत्र की राजनीति का मुख़्य धुरी बना रहा हे! गिलुंडिया ने बताया कि यह जब रावला कच्चा था तब भी राजस्थान के तात्कालिक मुख्यमंत्री मोहन लाल जी सुखाड़िया मेरे दादा जी जो यहाँ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सरपंच थे उनसे मिलने आए थे ओर तत्कालीन मंत्री स्व० भवानीशंकर नंदवाना भी मंत्री होते हुए भी यहाँ कई बार आते ओर मेरे दादाजी से विचार विमर्श कर कई बार तो रात्रि विश्राम भी यही करते थे आज इसी एतिहासिक घर पर मेरे द्वारा क़रीब 80 फ़ीट की ऊँचाई पर तिरंगा फहराया गया जो गर्व की बात हे।यह घर काफ़ी ऊँचाई पर होने से इस पर फहराया गया तिरंगा राशमी क़स्बे से एवं आस पास के 10 किलोमीटर की दूरी से भी आसानी से दिख रहा हे।

Don`t copy text!