Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन की तैयारी को लेकिन जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ श्री महेन्द्र धाकड़।

चित्तौड़गढ़। बेगूं क्षेत्र के जोगणियां माता में 10 जून को कलश प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार को कलेक्टर अरविंद पोसवाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने माताजी के दर्शन कर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के आगमन की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर अरविंद पोसवाल का जोगणिया माता पहुंचने पर संस्थान के कार्य वाहक अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी, पुजारी योगेश सुथार अन्य पदाधिकारियों ने चुनरी भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर एसडीएम मुकेश कुमार मीणा, तहसीलदार रामधन गुर्जर, बीडीओ संजय शर्मा भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने मंदिर के दर्शन कर 10 जून को आयोजित कलश स्थापना की जानकारी ली। कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कार्यक्रम की तैयारियां पर चर्चा की।
कलेक्टर ने संस्थान के पदाधिकारियों और अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने जोगणियां माता के दर्शन कर देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की। विदित है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला राजस्थान में अपने तीन दिवसीय दौरे के तीसरे दिन 10 जून को दोपहर 12.15 बजे नवनिर्मित जोगणियां माता मंदिर के शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापना कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद 3.30 बजे उपखंड क्षेत्र में धार्मिक स्थल बानोड़ा बालाजी एवं शेषावतार कल्लाजी के दर्शन करेंगे।

Don`t copy text!