Invalid slider ID or alias.

डुंगला-माता पिता और गुरु पर सच्ची श्रद्धा और दृढ़ निश्चय से ही ईश्वर प्राप्ति संभव:पंडित सुखवाल।

 

वीरधरा न्यूज़।डुंगला@श्री अमन अग्रवाल।
डुंगला- माता पिता और गुरु पर सच्ची श्रद्धा और दृढ़ निश्चय से ही ईश्वर प्राप्ति संभव बात पंडित राधेश्याम सुखवाल ने भागवत कथा मैं कहीं। द्वारा बताया गया कि आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव को भक्ति भाव से मनाया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव मे माता की आज्ञा एवं सद्गुरु द्वारा दिए गए मंत्र में अटूट श्रद्धा व स्वयं के दृढ़ निश्चय से 6 वर्ष के छोटे बालक ध्रुव ने भगवान श्री हरि विष्णु को प्राप्त कर लिया था। माता पिता की आज्ञा से वन गमन करने वाले श्री राम ने रावण जैसे विशाल साम्राज्य एवं राक्षस सेना को परास्त कर दिया था। इसी के विपरीत माता पिता एवं गुरुजनों का अपमान करने वाला दुर्योधन महान धनुर्धर भीष्म कर्ण द्रोणाचार्य कृपाचार्य और शकुनि जैसे योद्धाओं के साथ 13 अक्षौहिणी सेना लेकर भी हार गया। श्रीमद् भागवत सत्संग के चौथे दिन गौ भक्त पंडित राधेश्याम सुखवाल ने ध्रुव प्रहलाद जैसे भक्तों के प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि माता पिता संतान के लिए संसार मे चलते फिरते भगवान हैं। जिनकी आज्ञा, बिना विचार किए मान लेने में ही संतान की भलाई होती है। रामचरितमानस मे तुलसीदास जी ने लिखा है कि गुरु पितु मातु प्रभु के बानी बिना ही विचार करिए शुभ जानी। वर्तमान समय में संस्कारों की गिरती दिशा और दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए सुखवाल ने दिखावे के धर्म पर कटाक्ष करते हुए भरत चरित्र में बताया कि झूठे दिखावे के फेर में पड़कर लोग लाखों रुपए फालतू सजावट या अन्य गतिविधियों पर बर्बाद करते हैं। जिसके बदले में हजारों भूखी गौमाताओं का पेट भरा जा सकता है। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की झांकी देख कर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे एवं नंद के घर आनंद भयो के नारे से पंडाल गूंज उठा। श्री कृष्ण जन्म की व्याख्या करते हुए बताया कि वासुदेव और देवकी ने केदखाने में रहकर भी ईश्वर भक्ति को नहीं छोड़ा जिससे स्वयं भगवान को उन्हें मुक्त कराने के लिए जन्म लेना पड़ा।
जब जब भी भक्तों और गौ माता पर संकट आता है। तो स्वयं भगवान अवतार ग्रहण करते हैं और दुष्टों का नाश करते हैं। कथा में चिकारड़ा ग्राम के अतिरिक्त आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु भक्तजन कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने गौ सेवा हेतु चारा व नगद दान की घोषणा की। इस मौके पर ग्राम के मदन लाल खंडेलवाल, दिनेश अग्रवाल, रामेश्वर लाल खंडेलवाल, विष्णु खंडेलवाल, बद्री खंडेलवाल के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे इसके साथ ही महिलाओं ने भी साबरी की भागीदारी निभाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा कृष्ण जन्मोत्सव में झूम कर भगवान के जन्म के समय खुशियां जाहिर की।

Don`t copy text!