Invalid slider ID or alias.

कपासन-आर एन टी कॉलेज कपासन में रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन दर्शन पर संगोष्ठी।

 

वीरधरा न्यूज।कपासन@ श्री रौशन लाल रैगर।

कपासन।आर एन टी कॉलेज कपासन में रविंद्र नाथ टैगोर जीवन दर्शन एवम् शिक्षा विषय पर एक दिवसीय काव्य संगोष्ठी के मुख्य वक्ता शिव नारायन शर्मा सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी एवम् साहित्यकार ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा को चार दिवारी में न बांधकर प्रकृति की गोद में सर्वांगीण विकास के लिए छोड़ देना चाहिए। संगोष्ठी के विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर अनिल गोठवाल ने टैगोर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। साथ ही तत्कालीन नीरस शिक्षा पद्धति का विरोध कर स्वछंद शिक्षा पद्धति पर जोर दिया। इसीलिए शांति निकेतन की स्थापना कर भ्रमण, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी क्रियाविधि पर बल दिया। प्राचार्य डॉ अफसार अली, संयोजक डॉक्टर ओ पी सुखवाल, कृषि प्राचार्य डॉक्टर एल के दशोरा ने सभी का स्वागत किया। एन सी सी प्रभारी मोहम्मद वसीम शेख के नेतृत्व में एन सी सी कैडेट ने 21 परिंडे बांधे। संगोष्ठी का संचालन व्याख्यता दिनेश लोहार, एवम सरिता वैष्णव ने किया।

Don`t copy text!