Invalid slider ID or alias.

सोनियाना-संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।

 

वीरधरा न्यूज। सोनियाना@ श्री कालु सेन।
सोनियाना।संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती शनि महाराज चोकला सेन समाज नवयुवक मंडल के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तीर्थ स्थल शनि महाराज में शोभायात्रा निकली कर समारोह आयोजित किया। सांसद सीपी जोशी भी समारोह में सम्मिलित हुए। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
सेन समाज के मीडिया प्रभारी कालु राम सेन सोनियाणा ने बताया की तीर्थ स्थल श्री शमिमहाराज आली में चोखला समाज नवयुवक मंडल की ओर से जयंती मनाई गई। बुधवार को तीर्थ स्थल में गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। जबकि कई युवक युवतियां नाचते गाते हुए चल रहे थे।
शोभा यात्रा तीर्थ स्थल के पुराने मेला ग्राउंड पर पहुंचकर संपन्न हुई।जहां समारोह आयोजित किया गया समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में सांसद सीपी जोशी ने भी शिरकत कर समाज को संबोधित किया। समाज की ओर से सांसद जोशी को सम्मानित किया गया। समारोह में कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहने ,कुरीतियों को मिटाने सहित शिक्षा पर जोर दिया।

Don`t copy text!