Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-महात्मा ज्योति बा फुले सर्किल, फुले की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर याद किया।

 

चित्तौड़गढ़ ।महात्मा ज्योति बा फुले जी की जन्मजयंती के अवसर पर महात्मा ज्योति बा फुले सर्किल, चित्तौड़गढ़ पर महात्मा ज्योति बा फुले की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया।
इस दौरान सांसद सी पी जोशी ने महात्मा फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया कि फुले सामाजिक व शैक्षणिक लेखक रहे है साथ ही नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने महात्मा फुले को नमन कर उनके द्वारा महिला उत्थान के कार्यो पर प्रकाश डाला। पूर्व सभापति सुशील शर्मा ने फुले द्वारा स्वयं अपनी पत्नी को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाकर देश मे महिलाओं को शिक्षित करने और बल दिया जगह जगह महिलाओं व बेटियों को शिक्षित करने का कार्य किया। सैनी माली विकास संस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने व्यक्तव्य में बताया कि फुले जी का मानना था कि माताएँ जो संस्कार बच्चों पर डालती हैं उसी में उन बच्चों के भविष्य के बीज होते हैं शास्त्रों में कहा भी गया है कि माता निर्माता भवती।
इस अवसर पर सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, एससी मोर्चा कमलेश आमेरिया, नगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक,भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी,विधायक प्रवक्ता गिरीश दीक्षित,दीपक दादीच, राजन माली, संजय अग्रवाल,गौवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी,राजेंश मोची,मुकेश खटीक,बेनीराम माली, रतन माली, छोटू आसीवाल,रोहित माली,बोथमल माली,किशन माली आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!