Invalid slider ID or alias.

जाशमा-दशा माता की पूजा अर्चना कर मांगी सुख समृद्धि।

वीरधरा न्यूज़।जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।

जाशमा। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर रविवार को सुहागिन महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखा। घर-परिवार की दशा सुधारने दशा माता का पूजन किया। सौभाग्यवती के लिए कामना की गई तथा दशमाता की कहानी सुनकर बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया तथा सूत की कूकडी की बेल बनाकर धारण किया। कच्चे सूत का 10 तार का डोरा, जिसमें 10 गठानें लगाते हुए पीपल की पूजा की। डोरे की पूजन करने के बाद कथा सुनीं। इस मौके पर व्रत करने वाली महिलाओं ने एक ही प्रकार का अन्न एक समय खाया। मान्यतानुसार यह व्रत जीवनभर किया जाता है और इसका उद्यापन नहीं होता है। अकोला भूपालसागर, ताना , काकरवा ,जाशमा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने दशा माता की पूजा अर्चना कर परिवार की। खुशहाली की कामना की। महिलाओं ने दशा माता की कथा भी सुनी और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा।

Don`t copy text!