Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षा सखी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग संपन्न।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।


निम्बाहेड़ा। दिनांक 12 मार्च 2022 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा संपूर्ण राजस्थान में सखी सुरक्षा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मीटिंग ली गई जिसमे तहसील निम्बाहेड़ा से पुलिस उप अधीक्षक आशीष चौधरी एवं कोतवाली थाना अधिकारी मदन लाल खटीक की अध्यक्षता में पंचायत समिति से निम्बाहेड़ा की सुरक्षा सखियों कौ मीटिंग मैं जोड़ा गया। मुख्यमंत्री द्वारा सखी सुरक्षा ग्रुप के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा इस मुहिम में जोड़कर सुरक्षित राजस्थान बनाने मैं अपना सहयोग देने की अपील की है।
जिसमें मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की जिलाध्यक्ष शिल्पा जैन ,मनीषा मोदी, वर्षा चपलोत ,लीला सोनी, दिव्या बहरानी ,दिव्या सिंघवी ,पायल चोपड़ा, नेहा जैन, रत्ना चुगवानी, कराटे टीचर महविश खान, अध्यापिका नीलम प्रजापति, अलका पंचोली एवं कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Don`t copy text!