Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा/ कोटड़ी-अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु। दानपात्र से निकले 24 लाख 17 हजार रुपए। 768 ग्राम चांदी 30. 190 मिलीग्राम सोना।

वीरधरा न्यूज़।कोटड़ी@ श्री सूर्य प्रकाश तेली।

कोटडी।उपखंड मुख्यालय पर स्थित भगवान श्री चारभुजा नाथ के दरबार में बुधवार को फाल्गुन अमावस्या पर प्रातः काल से ही दर्शनार्थियों की कथा रे शुरू हो गई। पद यात्रियों के जयकारो से कस्बे का वातावरण धर्म में हो गया। प्रात काल पुजारियों ने दुग्धाभिषेक व षोडशोपचार ठाकुर जी का स्वर्ण रत्न जड़ीत आभूषणों से आकर्षक श्रृंगार कर आरती की। दिनभर गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिन पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। दोपहर बाद मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के सानिध्य में दानपात्र खोले गए। दानपात्र से 20 लाख 36 हजार 810 रुपए व रसीद से 3 लाख 80 हजार 608 रुपए के साथ कुल 24 लाख 17 हजार 418 रुपए की दान राशि प्राप्त हुई। 748 ग्राम चांदी व 30.190 मिलीग्राम सोना मिला। प्राचीन गणेश मंदिर से ₹10 हजार 300 व नीलेश्वर महादेव मंदिर से ₹6 हजार700 भेंट राशि प्राप्त हुई। चारभुजा व्यायामशाला के कार्यकर्ता दिनभर मंदिर की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। पुलिसकर्मी भी बाजार व प्रमुख चौराहों पर तैनात रहे।

Don`t copy text!