Invalid slider ID or alias.

भीलवाड़ा/ कोटडी-ई मित्र संचालक ने किसान के साथ धोखाधड़ी कर पैसे निकाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

वीरधरा न्यूज़।कोटड़ी@ श्री सूर्य प्रकाश तेली।

कोटड़ी। ई मित्र संचालको द्वारा आमजन के साथ आए दिन धोखाधड़ी की जा रही है। कस्बे के एक ई मित्र संचालक ने किसान के साथ धोखाधड़ी कर दी। किसान बंशीलाल माली ने बताया कि वह कस्बे के रीठ रोड़ स्तिथ देव ई मित्र पर लाइट का बिल जमा करवाने गया। जहाँ संचालक देवानंद भांबी ने बेलेंस चेक करने के नाम पर उसका अंगूठा लगावा लिया और खाते से 2 हजार रुपये निकाल लिए। किसान बंसीलाल को जब रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह एक अन्य क्योस्क पर गया। जहाँ पता चला कि उसके खाते में बैलेंस नही हैं। किसान ने बैंक जाकर जानकारी की तो मालूम हुआ कि देव ई मित्र केंद्र से राशि निकाली गई है। ज्ञात हो कि उक्त ई मित्र संचालक पहले भी विवादों में रहा हुआ है।किसान बंसी लाल माली ने पुत्र रामेश्वर लाल के साथ पुलिस थाने में पहुंचकर ई मित्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Don`t copy text!