Invalid slider ID or alias.

गंगरार-बोलों का साँवता में तीन दिवसीय ग्रामीण कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ, जिला प्रमुख ने की शिरकत।

 

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@श्री अनिल सुखवाल।
चित्तौड़गढ़। गंगरार के बोलों का साँवता में तीन दिवसीय ग्रामीण कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक व चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड़ के मुख्य आथित्य में सम्पन्न हुआ।
जिला प्रमुख ने सभी आयोजकों व निर्णायक मंडल को इस कबड्डी खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया साथ ही सभी प्रतियोगियों को खेल को खेल भावना और पूर्ण अनुशासन में खेलने की बात कही। और अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने अपने उदबोधन में कहा कि खेलों से खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है एवं अपने जीवन में अनुशासन व संगठित होकर एक दूसरे का सहयोग करने की भावना जागृत होती है तथा स्वस्थ शरीर के लिए खेल आवश्यक हे।
इस मौके ठाकुर साहब सुरेश दशोरा, जिला प्रवक्ता उमेश त्रिपाठी, पूर्व प्रधान देवी लाल जाट,मंडल महामंत्री हिम्मत सिंह चौहान और भूपेंद्र सालवी,जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि देवकिशन जाट,मंडल के उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच शंभूलाल रायका,सरपंच कूका राम रेगर,जगदीश जाट,नंद लाल जी भील,युवा मोर्चा जिला संयोजक कुलदीप चतुर्वेदी,एससी मोर्चा जिला मंत्री मोहन रेगर,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण जाट ,एस.सी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंद लाल सालवी,मोर्चा मंडल महामंत्री भगवानलाल रेगर संतोष शर्मा महावीर शर्मा जितेंद्र सिंह, जगदीश जाट मेडीखेड़ा,बूथ अध्यक्ष अभय सिंह हाडा,रतन रेगर,शंभूलाल रायका,नंद लाल रैगर,वार्डपंच अर्जुन जाट,रामदेव रैगर,अम्बा लाल रायका, शिव लाल गुर्जर उपस्थित रहे और अतिथियों का स्वागत गोवर्धन जाट, रतन जाट,भवर रायका,इंद्रमल रायका अर्जुन साहू दिनेश साहू सीताराम जाट प्रकाश जाट, रोशन सालवी हीरा लाल रेबारी,बब्बू जाट,रतन रैगर, भगवान रैगर,प्रेमजी रैगर,राम लाल रैगर,अम्बा लाल रेगर,रमेश जाट,रतन गुर्जर,भेरू गुर्जर ने अतिथियों को माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया।

Don`t copy text!