Invalid slider ID or alias.

मेड़ता रोड-उपाध्याय को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर गांव और समाज में खुशी की लहर।

 

वीरधरा न्यूज़।मेड़ता रोड@ श्री एजाज़ अहमद उस्मानी।

मेड़ता रोड। निकटवर्ती गांव इंदोकली निवासी सुरेंद्रकुमार मदनमोहन उपाध्याय को अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत करने पर इंदोकली रूण गांवो सहित इनके समाज में खुशी की लहर है। रामदेव गोशाला इंदोकली के अध्यक्ष भंवरलाल उपाध्याय ने बताया इनके गांव लौटने पर ग्रामीणों ने मुंह मीठा कराकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया, जानकारी के तहत महासभा के अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी और राष्ट्रीय मंत्री जयकिशन पंचारिया की सहमति से युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी व राष्ट्रीय महामंत्री ललित उपाध्याय ने मनोनीत किया है। वहीं उपाध्याय ने शपथ ली कि में समाज हित में भलाई के कार्य करता रहूंगा।

Don`t copy text!