Invalid slider ID or alias.

डुंगला-जल संरक्षण के क्षेत्र में पुरोहित को किया सम्मानित।

वीरधरा न्यूज़।डूंगला@श्री पवन अग्रवाल।
डूंगला।जल संरक्षण की दिशा में अच्छा कार्य करने पर किशन करेरी के भैरु लाल पुरोहित को फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी द्वारा सम्मानित किया गया। संघठन द्वारा “नापो जल-बचाओ कल” अभियान 15 मई से 15 जून तक चलाया गया था । इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने पर पुरोहित को यह सम्मान प्राप्त हुआ। यह सम्मान पत्र डूंगला उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने अपने हाथो से देकर सम्मानित किया। जल संरक्षण का अर्थ पानी बर्बादी तथा प्रदूषण को रोकने से है। जल संरक्षण एक अनिवार्य आवश्यकता है। क्योंकि वर्षाजल हर समय उपलब्ध नहीं रहता। अतः पानी की कमी को पूरा करने के लिये पानी का संरक्षण आवश्यक है।
किशन करेरी व क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान, स्लोगन राइटिंग, नुक्कड़ बैठक व् जल के सही उपयोग के बारे बताकर जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
भविष्य में किशन करेरी का जल स्तर संतुलित रखने के प्रयासों को लेकर स्थानीय संघठन ग्रीन अर्थ नेचुरल सोसाइटी कार्य कर रही है। जिसमे क्षेत्र में विभिन्न अलग अलग जगहों पर चेक डेम व् एनीकट निर्माण व् तालाब की आवक को लेकर योजना तैयार की गई है। इस योजना के अनुसार जलदाय विभाग, पंचायत सिमित व् सम्बिधित विभागों व् जिला कलक्टर के समक्ष मांग रखी गई है। इस योजना के सफल होने पर क्षेत्र का जल स्तर बढ़ेगा, नमी बनी रहेगी , जिसके फलस्वरूप पर्यावरण संरक्षण का कार्य होगा व पक्षीयो का स्वर्ग बनेगा।

Don`t copy text!