Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-जन आक्रोश रैली की तैयारियां को लेकर विधायक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक।

 

वीरधरा न्यूज।भुपालसागर@ श्री शेख सिराजुद्दीन।
भुपालसागर। राजस्थान सरकार के तीन वर्ष के कुशासन एवं जन विरोधी नीतियों को लेकर आकोला मंडल अध्यक्ष भीमसिंह झाला की अध्यक्षता मे रविवार को साण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे बैठक आयोजित हुई।भारतीय जनता पार्टी की ओर से 23 दिसम्बर को जन आक्रोश रैली आयोजित की जा रही है। इस संबंध में विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कपासन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ जन आक्रोश रैली की तैयारियों के सन्दर्भ में मीटिंग ली। विधायक जीनगर ने जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की आम जनता राजस्थान सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त है । प्रदेश की कांग्रेस सरकार ना तो अपराधों पर अंकुश लगा पा रही है ना ही महंगाई पर काबू कर पा रही है । इसलिए प्रदेश की आमजनता के हित में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कि जा रही है। इस मौके पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर, मंडल अध्यक्ष भीमसिंह झाला, जिला परिषद सदस्य शम्भु लाल गाड़री, मुरला सरपंच भेरूलाल जटिया, उपसरपंच भेरूलाल जाट, मंडल महामंत्री मांगीलाल धुप्पड़,सुरेश कुमार, जयराम मेघवाल, सरपंच प्रतिनिधि दिनेश मेनारिया, भगवती लाल नाई, बद्रीलाल जाट, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार रेगर, रामलाल गाड़री, रामेश्वर लाल सुथार, श्याम लाल गुर्जर, प.स. सदस्य प्रतिनिधि कालुराम भील उपस्थित थे। बैठक मे 23 दिसम्बर को रैली मे पहुंचने के लिए ताणा, कानड़खेडा, आकोला, मुरला, चोरवडी, गुन्दली, भुपालनगर, बुल, बबराणा नो ही बुथों से बसों की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Don`t copy text!