Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-वंडर सीमेंट द्वारा “आरोग्यम” कार्यक्रम के अंतर्गत उप जिला चिकित्सालय को एम्बुलेंस हस्तान्तरित।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@श्री मनोज सोनी।


निम्बाहेड़ा। वंडर सीमेंट लि. आर. के. नगर निम्बाहेड़ा के द्वारा “वंडर आरोग्यम” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा उप जिला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को रोगियों की सुविधा हेतु एम्बुलेंस हस्तान्तरित की गई।
हस्तान्तरण कार्यक्रम के दौरान जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट द्वारा उप जिला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा में ओ.पी.डी. कॉरिडोर सहित ओ.पी.डी के समस्त चिकित्सा जांच, टीकाकरण एवं अन्य उपयोगी कमरों का नवीनीकरण का कार्य पूर्णता की ओर है एवं ब्लड बैंक की स्थापना, कोविड के दौरान चिकित्सा उपकरणों का सहयोग, नियमित बिजली सुविधा के लिये जी.एस.एस. से सीधा जुड़ाव, उद्यानों का विकास तथा नियमित रख-रखाव के साथ ही आवश्यक सहयोग किया जा रहा हैं। इसी क्रम में चिकित्सकीय आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए वंडर सीमेंट चिकित्सालय में ऑक्सीजन सुविधा सहित संचालित एम्बुलेंस उप जिला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा को हस्तान्तरित की जा रही हैं।
हस्तान्तरण कार्यक्रम में वंडर सीमेंट के ऐसोसिएट महाप्रबन्धक (चिकित्सा) डॉ विश्वास जैन, उप जिला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा के प्रमुख विशेषज्ञ मेडिसिन डॉ जी. आर. भुक्कल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ आसिफ खिलजी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ राघव सिंह सहित कम्पनी के सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Don`t copy text!