Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-सीएम गहलोत का जिले में होने वाला दौरा स्थगित।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री मनोज सोनी।
निम्बाहेड़ा। प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत गांव उंखलिया में आयोजित होने वाले शिविर का निरीक्षण करने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निम्बाहेड़ा दौरा स्थगित हो गया।
ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यालय निम्बाहेड़ा से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मौसम में अचानक आये बदलाव व भारी बारिश हो जाने की वजह से प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा विभाग की रिपोर्ट के तहत कार्यक्रम निरस्त हो गया है।
बताया गया कि प्राकृतिक परिस्थितियां सामान्य होने के बाद सीएमओ से चर्चा करके नई तारीख जल्द ही प्रस्तावित की जाएगी। मुख्य मंत्री के निम्बाहेड़ा क्षेत्र में आगमन निरस्त की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है।

Don`t copy text!