Invalid slider ID or alias.

शंभूपुरा-नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष गाडरी व मंडल अध्यक्ष जटिया का अरनिया पन्थ में ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।शंभूपुरा@डेस्क।
शंभूपुरा।नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी ओर सावा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष भेरूलाल जटिया पाटनिया का अरनिया पन्थ में भाजपा व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों ने आतिशबाजी करते हुए, माला व साफा पहनाकर, श्रीफल भेंटकर ढोल नगाड़ों के साथ में भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरे गांव में हर्ष का माहौल बना रहा।
सभी ग्रामवासियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिलाध्यक्ष गाडरी ओर मंडल अध्यक्ष बने जटिया ने पार्टी का आभार जताते हैं सभी कार्यकर्ताओं और गणमान्यजन का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हम सब साथ मिलकर चलेंगे एवं पार्टी को ओर मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे।
इस दौरान देवीलाल जाट, दीपक जायसवाल, रामनारायण गाडरी, भगवतीलाल शर्मा, देवकिशन जाट, प्रभुलाल जाट, देवराज, अमृत वैष्णव, घनश्याम, गेहरीलाल, राकेश जैन, कन्हैयालाल, मिट्ठूलाल जाट, नंगजीराम, प्रकाश, भारत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एव ग्रामवासी मोजुद रहे।
Don`t copy text!