Invalid slider ID or alias.

चित्तौड़गढ़-चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित रत्नेश्वर कुण्ड पर श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गुरुदेव डॉ. गौरांग पानेरी के सानिध्य में दुर्ग स्थित रत्नेश्वर कुण्ड पर श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित विकास उपाध्याय द्वारा वेदिक विधि से प्रायश्चित संकल्प सहित हेमाद्रि, ऋषि पूजन, दश विध स्नान, तर्पण करवा कर नयी यज्ञोपवीत धारण करवायी गयी। शास्त्री पंडित अनिल जोशी ने बताया कि इस कर्म के करने से सभी पापों का प्रायश्चित होकर ब्रह्म तेज की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर ब्रम्हा पं. अनिल जोशी, पं. अशोक तिवारी गोपालनगर, पं.श्याम गील, पं.अंकित शर्मा, पं. कौशल शर्मा, पं.अरविंद शर्मा, पं.पीयूष शर्मा, पं.अनिल शर्मा, पं. किशन चास्टा ,पं. रतनलाल शर्मा, पं.कमलेश भारद्वाज, पं. मयंक शर्मा, पं.रोहित व्यास, पं. नीलकंठ शर्मा,पं. दिनेश कुमार, डॉ.जय पानेरी ,डॉ.पंकज उपाध्याय, प.रोनक शर्मा ,पं. पवन शर्मा , पं. सत्यनारायण शर्मा सहित श्रावणी कर्म का ब्रह्म समाज ने उपस्थित रहकर धर्म लाभ लिया।
Don`t copy text!