Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-मानव अधिकार सुरक्षा संगठन कि नई जिलाध्यक्ष बनी मनीषा मोदी।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@श्री सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा। मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी द्वारा उदयपुर संभाग अध्यक्ष शिल्पा जैन की अनुशंसा पर मनीषा मोदी को उनके 2 साल के कार्यकाल में निःस्वार्थ महिलाओं एवं बालिकाओं के कार्यों को देखते हुए उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से पदोन्नत कर चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष पद पर पदोन्नत किया गया। मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की पूरी टीम द्वारा मनीषा मोदी को इस पदोन्नति के लिए बधाई दी गई। मनीषा मोदी ने सभी पदाधिकारियों एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देकर आश्वस्त किया कि वे जल्दी ही जिले में अपनी टीम बनाकर महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करेगी।

Don`t copy text!