Invalid slider ID or alias.

स्वतंत्र लेखक मदन सालवी औजस्वी जयपुर में समाज रत्न अवार्ड से होंगे सम्मानित।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@डेस्क।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ निवासी स्वतंत्र लेखक एवं श्रम विभाग से सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदन सालवी औजस्वी जो कि सामाजिक विकाश, जागरूकता तथा देहदानी दम्पति होकर, सामाजिक जागरूकता के कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों पर
अखिल भारतीय गरीबा धाम सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में राजधानी जयपुर में आचार्य ग़रीब साहेब समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रज मोहन रोजडे तथा कार्यक्रम संरक्षक गुलाब लडाना ने इस आशय का पत्र एवं आमंत्रण ओजस्वी को प्रेषित किया हैं।
ओजस्वी बचपन से लगातार लेखन के जरिए सामाजिक विकाश, महिला जागृति, शिक्षा तथा जीवन का महत्व, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आदि विषयों के साथ ही समय समय पर आकाशवाणी से वार्ताकार औजस्वी जो कि पुर्व में भी देश की राजधानी दिल्ली, तथा कोटा, बीकानेर, इंदोर, तथा सामाजिक स्तर पर अनेकों स्थानों पर सम्मानित हो चुके है , एक बार फिर से ओजस्वी को समाज रत्न अवार्ड मिलने की जानकारी पर पुर्व पुलिस महानिरीक्षक सत्यवीर सिंह, तथा आई एम सेठीया, भारतीय दलित साहित्य अकादमी के संरक्षक लक्ष्मी नारायण परमार ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।
सालवी सुत्रकार महासभा राजसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चन्द्र ईडीवाल, अम्बेडकर विचार मंच चित्तौड़गढ़ के ज़िला अध्यक्ष सुरेश खोईवाल, सालवी नवयुवक समाज संस्थान के ज़िला अध्यक्ष श्याम सालवी, पदाधिकारी मेवा लाल सालवी, पुर्व अध्यक्ष हंसराज सालवी, सालवी युवा महासभा के पदाधिकारी देवकिशन सालवी, तुलसी राम सालवी, मदन लाल सालवी, डाल चंद सालवी, विष्णु भारती, अभियंता अनिल सुखलाल, ओम जेन, पंडीत मुकेश, राजस्थान से सुखदेव नागर, पी एल कटारिया, उप श्रम आयुक्त संकेत मोदी, सहायक श्रम आयुक्त उदयपुर प्रदीप कुमार, बी ओ सी डब्लू डी एम दलपत सिंह, सिद्धार्थ गौतम, प्रकाश साचोरा, राजेश कटारिया, धर्म पाल बारूपाल, मध्यप्रदेश से महिला अध्यक्षा मंजू राठोर, यशवंत मालवीय, विकाश अधिकारी केलाश बारोलिया, नंद किशोर पारीक, देवी लाल सालवी भीमगढ, पुर्व श्रम कल्याण अधिकारी सजाद अहमद, चिकित्सा सेवा से पुरण मल सालवी, समाज से मध्य प्रदेश अध्यक्ष मनोज परमार आदि गणमान्य जन ने ओजस्वी को मिलने वाले समाज रत्न अवार्ड पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Don`t copy text!