Invalid slider ID or alias.

बाड़मेर/बालोतरा-टांके पर पैर फिसलने से विवाहिता की मौत।

 

वीरधरा न्यूज।@बालोतरा@ श्री अशरफ मारोठी।

बाड़मेर। जिले के धोरीमन्ना थानान्तर्गत शोभाला गांव में टांके पर पैर फिसलने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शोभाला जेतमाल विश्नोई की ढाणी गांव निवासी वाधुदेवी पत्नी ओमप्रकाश शुक्रवार को घर से कुछ दूर खेत में टांके पर पशुओं को पानी पिला रही थी।
इस दौरान पैर फिसलने से विवाहिता टांके में गिर गई। टांके में पानी ज्यादा होने के कारण डूब गई। उस समय विवाहिता का पति खेती करने के लिए गिराब गांव गया हुआ था। घर में बच्चों के अलावा कोई नहीं था। कुछ देर बाद विवाहिता की बड़ी बेटी प्रमिला जब मां को ढूंढ रही थी विवाहिता टांके में मिली।
बेटी ने आसपास से परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया। जब तक विवाहिता को टांके से बाहर निकाल तब तक मौत हो चुकी थी।
धोरीमन्ना थानाधिकारी नाथूसिंह के मुताबिक विवाहिता का शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता के चार बच्चे है दो लड़के व दो लड़की है।

Don`t copy text!