Invalid slider ID or alias.

भदेसर-नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया।

 

वीरधरा न्यूज़।भदेसर@श्री सुरेश आचार्य।

भदेसर।भादसोड़ा में गढ़वाली माताजी के मंदिर एवं उचनार में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर श्रगी ऋषि आश्रम उदयपुर सोमेश्वर महादेव के दिगंबर महंत कुशाल भारती महाराज के सानिध्य में विश्व मंगल की कामना से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र भारती महाराज, संजय पुरी, विजेंद्र गिरी, कपाल भैरव भारती, भोपा मुकेश सोनी, आदि संतों ने कार्यक्रम में भाग लिया। रात्रि के तीसरे पहर तक भजन संध्या का आयोजन चलता रहा। गुरु पूजन के बाद भजन संध्या का समापन किया गया। इस अवसर पर भेरू लाल बारेगामा के द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। गुलशन कुमार जागा कपासन ने गौ माता के ऊपर मधुर भजन- इस पापी युग में गौमाता का कोई नहीं रखवाला, प्रस्तुत किया जिस पर श्रोता झूम उठे।

इस अवसर पर लक्ष्मी लाल जोशी, महेंद्र जोशी, महेश जोशी, कुंदन मल जोशी, गोगा राम माली, प्रकाश माली, वेणी राम माली, विष्णु प्रसाद गर्ग, दीपक जोशी, श्याम दास, सुरेश आचार्य, देवीलाल सुथार, प्रवीण जोशी, अमित जोशी, शिवांग जोशी, भरत जोशी सहित कस्बे के कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Don`t copy text!