Invalid slider ID or alias.

जाशमा-पूर्व मुख्यमंत्री राजे का भूपालसागर पंचायत समिति क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं करेंगे स्वागत- प्रधान राणावत।

वीरधरा न्यूज़।जाशमा@ श्री अशोक शर्मा।

जाशमा-पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे सिन्धिया की मेवाड़ दर्शन यात्रा के दौरान मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम तीर्थ सांवलिया जी मंदिर पर पधारने पर भूपालसागर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया मेवाड़ दर्शन यात्रा के दौरान 23 नवम्बर 2021, मंगलवार को प्रातः 10 बजे श्री सांवलिया मन्दिर पधार कर भगवान श्रीसांवलिया जी के दर्शन करेगी इस अवसर पर भूपालसागर पंचायत समिति क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा ।

Don`t copy text!