Invalid slider ID or alias.

भूपालसागर-स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान आयोजित। ‌

वीरधरा न्यूज़। भूपालसागर @श्री सुरेश चंद्र भील।

भूपालसागर। उपखण्ड क्षेत्र में सतरंगी सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार के कार्यक्रम के स्लोगन “कर्तव्य पथ पर राष्ट्रहित में” शिक्षा विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग राजीविका के सदस्य पंचायती राज विभाग के समन्वय से वालकाथन (पथ संचलन) एवं मोटरसाइकिल रैली का आयोजन उपखंड कार्यालय भूपालसागर से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुश्री चेतना सारंगदेवत की मौजूदगी में समस्त पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी राजकुमारी कुमावत, सहायक विकास अधिकारी देवीलाल जाट सभी विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाएं, महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता, राजीविका के सदस्य द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त रैली भूपालसागर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए ग्राम पंचायत उसरोल, ग्राम पंचायत कानाखेड़ा होते हुए ग्राम पंचायत जाशमा मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीईईओ बबराणा गणेश दास वैष्णव, बुल धीरज कुमार भोपाल सागर किशन लाल गाडरी, उसरोल सूरजमल, दुर्गा रेगर, सुनील कुमार शर्मा, पारी नीना बंसल, जाशमा मुकेश चंद्र सुखवाल, कानाखेड़ा कमला शंकर, अनोपपुरा दालीचंद बेरवा, प्रधानाध्यापक जाशमा सहित 458 अध्यापको और अन्य कर्मचारी गणों द्वारा इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह से भाग लिया। तथा ढोल बजाते हुए सभी मतदाताओं को 26 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित जागृत किया गया।
इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चेतना सारँगदेवत एवं सहायक विकास अधिकारी देवीलाल जाट द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मुरलीधरशर्मा एवं प्रभारी स्वीप कार्यक्रम शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत भूपालसागर एवं ग्राम पंचायत जाशमा द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Don`t copy text!