Invalid slider ID or alias.

राशमी-मावठ से फसलें खराब,किसान मोर्चा ने मुआवजे की मांग की।

वीरधरा न्यूज़।राशमी@ श्री शंभुलाल आचार्य।
राशमी। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल अहीर ने रविवार को चंदनपुरा,उपरेडा गांव का दौरा किया। बेमौसम मावठ की बारिश से किसानों की टमाटर,अजवाइन व तुलसी की फसलों में भारी नुकसान हुआ। चंदनपुरा किसान कालूराम अहीर व कई किसानों से संपर्क किया। और फसल खराबे की जानकारी ली। किसान मोर्चा अध्यक्ष के साथ पंचायत समिति प्रधान दिनेश बुनकर,रेवाड़ा सरपंच रतन जाट,मोहन चंदनपुरा,किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी किशन लाल अहीर,चिराग शर्मा मरमी साथ में थे। किसान मोर्चा अध्यक्ष ने बताया की पूर्व में अनावृष्टि अतिवृष्टि से फसलों में 70 प्रतिशत फसलें खराब हुई। लेकिन राज्य सरकार व बीमा कंपनी की मिलीभगत से 25 प्रतिशत खराबा बता कर किसानों को खराबे से वंचित रखा। इससे राज्य सरकार व बीमा कंपनी की बीच में भ्रष्टाचार की बू पैदा होती हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो खराबे की सत्यता को दबाया नहीं जा सकता हैं। किसानों के साथ भारी अन्याय किया जा रहा है। राज्य सरकार ने चुनावी वादे को भूलकर 33 पैसे पर यूनिट बिजली का पैसा बढ़ा कर किसानों के साथ अन्याय किया।किसान विरोधी सरकार को आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Don`t copy text!