Invalid slider ID or alias.

हिन्दू जागरण मंच जालोर युवा वाहिनी का स्नहे मिलन कार्यक्रम सम्पन।

वीरधरा न्यूज़।जालोर@ श्री अक्षय लालवानी
बागरा। हिन्दू जागरण मंच जिला युवा वाहिनी की ओर से पातालेशवर महादेव मंदिर नबी में स्नहे मिलन कार्यक्रम प्रान्त अध्यक्ष चेताराम की अध्यक्षता में व मुख्य अथिति प्रान्त कार्यवाह (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) श्याम मनोहर जी व विशिष्ट अथिति प्रान्त युवा वाहिनी प्रमुख अनिल कुमार जी,विभाग कार्यवाह(राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) खिमा राम सुथार व जिला अध्यक्ष उत्तम सोनी की उपस्थिति में सम्पन हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री चम्पालाल घांची ने किया।
जिला प्रवक्ता नितेश भटनागर ने बताया। प्रान्त कार्यवाह श्याम मनोहर जी ने सभी को राम मंदिर के लिए चल रहे समर्पण निधि कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। प्रान्त युवा वाहिनी प्रमुख अनिल कुमार ने सभी हिन्दू जागरण के सभी कार्यकर्ताओ को राम जी के कार्य मे तन मन व धन से सहयोग करने को कहा,सभी कार्यकर्ताओं को हिन्दू जागरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रान्त अध्यक्ष चेताराम ने सभी कार्यकताओ को हिन्दू समाज मे एक कार्यकर्ता को कैसे काम करना है इसकी विस्तृत जानकारी दी। विभाग कार्यवाह खीमाराम ने प्रत्येक ग्राम में बनी टोलियो का सभी कार्यकर्ताओं को सहयोग करने को कहा। पूर्व उप राज्य मंत्री व पशुपालन बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी व हितेश ओझां आहोर द्वारा अखाड़ा के लिए सामग्री देने की घोषणा की गई। प्रान्त अध्यक्ष चेताराम ने अरुण वैष्णव को जिले में नये जिला महामंत्री के रूप में घोषणा की। सभी अतिथियों का भगवा दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रान्त कोषाध्यक्ष लालसिंह,जिला युवा वाहिनी संयोजक भरत माली,जिला प्रवक्ता नितेश भटनागर,जिला सुरक्षा प्रमुख पवन सिंह,जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला अखाड़ा प्रमुख महावीर वैष्णव,जिला मंत्री दौलाराम व महेन्द्र भारती,जिला युवा वाहिनी अखाड़ा प्रमुख लोकेश,जिला युवा वाहिनी सम्पर्क प्रमुख प्रागाराम,जिला युवा वाहिनी सुरक्षा प्रमुख पपु भाई बंजारा,जिला सह युवा वाहिनी अखाड़ा प्रमुख नरेश,जिला सह मंत्री भरत सिंह,जिला व्यवस्था प्रमुख विकास व्यास,जिला युवा वाहिनी सह संयोजक जीतू सिंह व नरेश कुमार,जिला युवा वाहिनी मंत्री ईश्वर सिंह,जिला विद्यार्थी प्रमुख नाथू सिंह,युवा वाहिनी जिला मंत्री प्रेम देवासी तहसील महामंत्री भंवर सिंह सहित जिला टीम, तहसील टीम, थाना टीम व ग्राम टीम के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

Don`t copy text!