Invalid slider ID or alias.

राष्ट्रीय शिक्षा से राष्ट्र उन्नत बनाने का प्रयास हो- राव।

वीरधरा न्यूज़। कुशलगढ़@ श्री ललित गोलेछा।

विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर विधा निकेतन माध्यमिक विद्यालय कुशलगढ में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9,10 के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन दर्शन कि शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा से राष्ट्र उन्नत बनाने पर विचार रखे।
प्रधानाध्यापक कैलाश राव ने विवेकानन्द के जीवन चरित्र की जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह पाश्चात्य संस्कृति के चढते रंग के बीच युवा अपनी राष्ट्रीय शिक्षा के द्वारा भारत को उच्च शिखर पर ले जा सकता है। युवा जागृत होकर समाज जागरण कर भारतीय सभ्यता संस्कृति का परचम विश्व में लहरा सकता हैं विवेकानन्द की तरह राष्ट्रीय चरित्र निमार्ण कि आज आवश्यकता है।
इस अवसर पर प्रा प्र,अ परेश बुनकर, नारायण लाल, हिम्मत सिह, रुपसिह आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

Don`t copy text!