वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।
चित्तौडग़ढ़। श्रावण के इस पावन माह मे विजयाभिषेक का दौर जारी है इसी के तहत सोमवार को दुर्ग पर विजयाभिषेक होगा।
कार्यक्रम आयोजक जिला भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह रुद ने बताया कि दुर्ग स्थित नीलकंड महादेव मंदिर मे सवा नो बजे से विजयाभिषेक किया जायेगा इसके बाद 11 बजे महाआरती व सवा 11 बजे महाप्रसादी होंगी।
भाजपा नेता रुद ने बताया कि कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे।