Invalid slider ID or alias.

शम्भूपुरा में कार्यकर्ताओ ने सांसद जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर आतिशबाजी कर ख़ुशी जताई।

 

वीरधरा न्यूज़।शम्भूपुरा@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़। चित्तौडग़ढ़ के सांसद सीपी जोशी कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हुई ताजपोशी से ना सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओ में बल्कि जिले भर में ख़ुशी का माहौल है और जगह जगह लोग आतिशबाजी कर मिठाईया बांटकर खुशियाँ मना रहें है।
किसान नेता रामप्रसाद जाट और पूर्व उपजिला प्रमुख मिठूलाल जाट अरनिया पंथ के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष भेरू लाल जटिया, युवामोर्चा जिला मंत्री रवि कल, राधेश्याम गुर्जर, महेन्द्र गुर्जर, सुरेंद्र सिंह झाला, मुकेश जाट अरनिया पंथ, दिनेश चंद्र शर्मा, महेश गदिया, बृजेश डांगी, कैलाश शर्मा, मनोज गुर्जर, पवन गठयानी, कैलाश सुथार,धनराज गुर्जर, शंकर गुर्जर, किशन शर्मा आबादी, संजय कोठारी, दिलकुश,चरण सिंह जाट बिलोदा, तारा चंद डांगी आदि मौजूद रहें जिन्होंने शम्भूपुरा के मुख्य सावा चोराया पर करीब आधा घंटे तक भव्य आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।
साथ ही किसान नेता रामप्रसाद जाट ने सांसद जोशी से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी और उन्होंने कहा कि भाजपा आलाकमान ने जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अच्छे संकेत दिए है, सांसद जोशी आगामी विधानसभा में मुख्यमंत्री का चहरा भी हो सकते है हालांकि वो किस सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे यह अभी स्थिति साफ नहीं हुई है।

Don`t copy text!