Invalid slider ID or alias.

बेंगु -नई कार्यकारिणी का गठन, सुनिल पगारिया बने श्री वेणी यश साधना संस्थान के अध्यक्ष।

वीरधरा न्यूज़। बेंगु @ श्री महेन्द्र धाकड़।

चितौड़गढ़। जिले में श्री वेणी यश साधना संस्थान बेगूं की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जानकारी के अनुसार श्री वेणी यश साधना संस्थान बेगूं की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक का आयोजन निवर्तमान अध्यक्ष श्यामलाल कावड़िया की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें नवीन कार्यकारणी का सर्वसम्मती से गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष सुनील कुमार पगारिया को बनाया गया।
बताया गया कि संरक्षक पद पर हरनाथ सिंह सुराणा, श्याम लाल कावड़िया, अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार पगारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवत सिंह कावड़िया, उपाध्यक्ष  दिनेश पितलिया, कोषाध्यक्ष सुशील सुराणा, मंत्री सुधीर लोढ़ा, वरिष्ठ मार्गदर्शक जितेंद्र सुराणा, प्रवीण बोहरा, सह मंत्री विनोद बोहरा, संगठन मंत्री नरेंद्र सुराणा, संयुक्त मंत्री पंकज पितलिया, प्रचार प्रसार मंत्री  दिलीप अग्रवाल को बनाया गया ।

Don`t copy text!