Invalid slider ID or alias.

सावा में कथा में छप्पन भोग लगाया, बड़ी संख्या में श्रदालु पहुंच रहें कथा सुनने।

वीरधरा न्युज।सावा @ श्री नीतेश कुमावत।


सावा।श्रीमद्भागवत कथा सावा कस्बे में स्थित श्री अम्बा माता मन्दिर परिसर में भागवत कथा के पांचवें दिन छप्पन भोग लगाया।

आयोजन समिति ने बताया कि महाराज श्री ने भगवान कि बाल लीलाओं का प्रसंग बताया। भगवान नित्य सखावो के साथ माखन चुराया। माखन चुराकर सबके ह्रदय में अपनी भक्ति प्रवेश कराया। गिरीराज को धारण कर इन्द्र का मान मर्दन किया। कल गोपियों के भगवान का महारासलिला। उसके बाद कंस वध प्रसंग। ठाठ बाठ से भगवान रुकमणि के साथ विवाह रचाएंगे।

इस अवसर पर महंत श्री सागर दास जी महाराज हमीरगढ़, श्री पाल वाले बालाजी मंदिर महंत रामबालक दास जी महाराज, अम्बा माता मन्दिर पुजारी धन्ना पुरी, श्री अम्बा माता मन्दिर मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष नाना लाल बातरा, सावा उपसरपंच शम्भु लाल तेली सहित आस पास के क्षेत्रों से पधारे भक्तजन उपस्थित थे।

Don`t copy text!