Invalid slider ID or alias.

डूंगला-नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का कटेरा मे हुआ समापन।

वीरधरा न्यूज़। डूंगला@ श्री अमन अग्रवाल।

डूंगला।नेहरू युवा केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में कटेरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।
जानकारी में नेहरू युवा केंद्र के युवा जिलाधिकारी सुमित यादव नें बताया कि ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन कटेरा गांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि प्रवीण कुमार शर्मा नें की। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम भट्ट जनता युवा मोर्चा, भेरू लाल पुरोहित, श्याम गुर्जर ग्रीन अर्थ नेचुरल सोसाइटी, डालचंद शर्मा पूर्व इकाई अध्यक्ष, राधेश्याम जोशी ब्लॉक महामंत्री, मीरा मंडल अध्यक्ष अंजली शर्मा, श्यामा, मंजू, अंतिम बाला, तमन्ना समीक्षा थे। कार्यक्रम के मौके पर सभी वक्ताओं ने युवाओं को खेलों के प्रति रुचि जागृत करने का आह्वान किया। तथा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के प्रेरित किया। राष्ट्रीय स्वयं सेविका गायत्री शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर नेहरू युवा मंडल द्वारा विभिन्न संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस वर्ष आयोजित आजादी अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजनों के बारे में बताया। राष्ट्रीय खेलों की ओर अधिक से अधिक जुड़ते हुए भाग लेने के लिए प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा स्वच्छता, खेल, महिला मंडलों का गठन, कौशल प्रशिक्षण, शैक्षणिक गतिविधियां कला संस्कृति आदि कार्यक्रम की जानकारी दी। खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में विजेता डूंगला टीम उपविजेता किशन करेरी, कबड्डी में विजेता किशन करेरी टीम उपविजेता करसाना टीम, दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान शंभू लाल पाटीदार द्वितीय स्थान महेश शर्मा, बालिका वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता प्रथम स्थान तमन्ना शर्मा द्वितीय स्थान अंतिम वाला ने प्राप्त किया। सभी विजेता को ट्रॉफी मेंडल प्रशस्ति पत्र दिया गया। मदर टेरेसा महिला मंडल की राष्ट्रीय स्वयं सेविका श्वेता सामर ने भी प्रतियोगिता में अपना पूर्ण सहयोग दिया। इस मोके पर कार्यक्रम के समापन का प्रतिवेदन पढ़कर कार्यक्रम के बारे में जानकारियां दी । सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया।

Don`t copy text!