Invalid slider ID or alias.

शेल्बी हॉस्पिटल आईसीयु में भर्ती महिला के साथ ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग कर्मचारी ने की अश्लील हरकते, थाने में मामला दर्ज।

वीरधरा न्यूज़।जयपुर @ श्री दुर्गेश लक्षकार।


चित्रकूट थाना अधिकारी पन्ना लाल जांगिड़ ने बताया कि शेल्बी हॉस्पिटल में उपचार के लिए एक महिला आई थी। जिसका सोमवार को दोपहर में ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद रात्रि में महिला को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। आईसीयू में 2 वार्ड बने हुए हैं मेल और फीमेल इसमें 6 मरीज और भी भर्ती थे।फीमेल वार्ड में खुशीराम गुर्जर नादौती जिला करौली वही ड्यूटी पर तैनात था। वर्तमान में आरोपी आगरा रोड कृष्णा नगर मैं रहता है। पुलिस ने घर के पास से ही आरोपी को गिरफ्तार किया। उसने महिला से अश्लील हरकतें की, महिला के दोनों हाथ बेड से बंदे हुए थे। मुंह पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ था। महिला को ऑपरेशन के दौरान दिया गया एनएसथीसिया की वजह से महिला थोड़ी अचेत अवस्था में थी। जिस कारण विरोध भी नहीं कर पाई सुबह महिला ने अपने पति को रात में हुई घटना के बारे में कागज पर लिखकर बताई। महिला के पति ने थाना चित्रकूट वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई, पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 376 के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया और न्यायालय द्वारा आरोपी को 2 दिन का पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया गया है ।
आरोपी युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की,महिला के अंत: अंगों के साथ भी छेड़छाड़ की एव गुप्तांग में उंगली डालने जैसी अश्लील हरकते की।
हॉस्पिटल प्रशासन से मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा कोई भी संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दिया गया। मीडिया को पीड़ित के पति से नहीं मिलने दिया गया,पुलिस पूरे मामले का अनुसंधान कर रही है।

Don`t copy text!