Invalid slider ID or alias.

तेरापंथ में महिला मंडल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित।

वीरधरा न्यूज़।आकोला@ डेस्क।


आकोला। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल आकोला द्वारा 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष संगीता चपलोत ने अपने ओजस्वी वक्तव्य द्वारा स्वागत भाषण दिया। मंत्री ऋतु चपलॊत ने प्रमुखाश्री जी का वाचन पड़ा, कोरोना वॉरियर्स
लेडिज हेल्थ विजिटर एल एच वी  प्रश्नना कुमारी (नर्स) का महिला मंडल के सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर सत्कार किया। सभा अध्यक्ष उदय लाल चपलॊत, तॆ.यु.प.के अध्यक्ष संजय मेहता , ते.यु.प.के  मंत्री दिलीप चपलोत ने अपने विचार प्रस्तुत  किए। पूजा चपलोत ने सुंदर कविता प्रस्तुत की। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता चपलोत, मंत्री रितु चपलोत व पूर्व मंत्री पूजा चपलोत ने एल एच वी प्रसन्ना कुमारी को प्रेरणा सम्मान के द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार अध्यक्ष संगीता चपलोत ने किया।

Don`t copy text!