Invalid slider ID or alias.

सुवर्ण प्राशन संस्कार किया गया।

वीरधरा न्यूज़।चित्तौड़गढ़@ डेस्क।

भोपालसागर। आदर्श विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय भूपालसागर में विद्यालय में पढ़ने वाले 45 भैया बहिनों का सुवर्ण प्राशन संस्कार किया गया।
प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह चारण ने जानकारी दी कि भारतीय संस्कृति और ऋषि महर्षि तथा महामनीषियो ने मानव जीवन में सोलह संस्कारों का विशेष महत्व बताया गया हैं। जिसमें सुवर्ण प्राशन संस्कार हमारे देश का भारतीय टीकाकरण अभियान भी हैं जो वर्तमान समय में जनमानस भूलकर आधुनिकता की चकाचौंध में दिग्भ्रमित हैं। देशभर में संचालित विद्या भारती संस्थान द्वारा सभी विद्यालयों में पुष्प नक्षत्र के पावन अवसर पर सुवर्ण प्राशन से बालकों में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने हेतु यह महाभियान चलाया जा रहा हैं।जो चार चरणों में पुष्प नक्षत्र के दिन चलेगा।
सुवर्ण प्राशन ग्रहण करने से शिशु का समग्र विकास एक उत्तम पद्धति से होता हैं।
इसी क्रम में विद्यालय अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल ने सुवर्ण प्राशन संस्कार का प्रथम चरण में भैया बहिनों को दवा पिलाकर शुभारंभ किया।
शिशु वाटिका प्रमुख ग्यारसी दीदी ने बताया कि सुवर्ण प्राशन संस्कार पुष्प नक्षत्र में ही किया जाता हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के अभिभावक मुकेश टांक, सुरेन्द्र कुमार सरगरा, विद्यालय के स्टाफ से सागर जटिया, कैलाश जटिया एवं पिकी डांगी उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह चारण ने सभी का आभार प्रकट किया।

Don`t copy text!