Invalid slider ID or alias.

शान्ति एंव अंहिसा “निदेशालय” बनाने पर महात्मा गाधी जीवन दर्शन समिति ने सीएम के फैसले का किया स्वागत।

वीरधरा न्यूज़।निम्बाहेड़ा@ श्री सुरेश नायक।


निम्बाहेड़ा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन को जन- जन तक पहुंचाने के लिये इसके प्रचार-प्रसार हेतु ” शान्ति एंव अहिंसा प्रकोष्ठ “को बजट में “निदेशालय” की स्थापना की घोषणा का महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने स्वागत किया।
मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत के इस निर्णय पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति निम्बाहेड़ा के ब्लॉक संयोजक महेश धूत ने आभार प्रकट किया है।
धूत ने बताया कि बजट मे सरकार ने विधार्थियों में गांधी जी के विचारों एंव मूल्यों के प्रसार हेतु ” सर्वोदय विचार परीक्षा” का आयोजन एन.जी.ओ. से समवन्य कर किया जायेगा। भविष्य में किसी भी प्रकार की छात्रवृत्ति एंव अन्य मेरिट आधारित प्रोत्साहन हेतु छात्र-छात्राओं को यह परीक्षा उर्त्तीण करना आवश्यक होगा।
धूत ने बजट को किसान, नौजवान, महिला, व्यापारी हर वर्ग के कल्याण को समर्पित, प्रदेश के चहुंमुखी विकास के विजन के साथ खेत-खलिहान, स्वास्थ्य-शिक्षा, उद्योगजगत सहित सभी के हित में जनकल्याणकारी, विकासोन्मुख, समावेशी बजट प्रस्तुत करने पर मुख्यमन्त्री गहलोत की सराहना की।

Don`t copy text!