Invalid slider ID or alias.

श्री विष्णु महायज्ञ व चारभुजा नाथ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा आयोजन मे हो रही कथा मे उमड़ी भक्तो कि भीड़।

 

वीरधरा न्यूज़। विजयपुर@ श्री विष्णुदत्त शर्मा।

विजयपुर। श्री विष्णु महायज्ञ के आज तीसरे दिन चल रही संगीत मय भागवत कथा में कथा वाचक श्री राधेश्याम दास महाराज ने कथा में श्रीकृष्ण भगवान की बाल लीलाओ‍ं के प्रसंग में कालिया नाग के मस्तक पर नाचते हुए बहार आये और उसे गोकुल धाम को छोड़कर जाने को कहा,श्री कृष्ण ने पुतना का वध के प्रसंग सुनाया। आयोजन में चारभुजा नाथ प्राण प्रतिष्ठा कि बोली 45000/ हजार रुपए चल रही है और शिव परिवार भगवान कि प्राण प्रतिष्ठा कि बोली 21500/ चल रही है यह बोली 22 को सुबह आठ बजे तक चलेगी। विष्णु महायज्ञ में सभी जोड़ों ने आहुतियां दी। यज्ञाचार्य पंडित राकेश शास्त्री ने मंत्रौपचार के साथ मूर्तियों को शर्कराधिवास घृताधिवास करवाया। विष्णु महायज्ञ में बैठे सभी जोड़ों ने गुरुदेव महंत श्रीवैष्णव दास महाराज का पूजन किया, महायज्ञ में आज 40000 आहुतियां दी गई सभी जोड़ों ने यज्ञ नारायण भगवान की आरती की।

Don`t copy text!