Invalid slider ID or alias.

निम्बाहेड़ा-बीसीएमओ ने बिनोता सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 

वीरधरा न्यूज़। बिनोता@ श्री अनिल शर्मा।

बिनोता। कस्बे की सीएचसी पर निम्बाहेडा बीसीएमओ डॉक्टर मंसूर अहमद खान ने शुक्रवार को पहुँच कर आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था देखी। डॉक्टर मंसूर खान ने परिसर के निशुल्क दवा वितरण केंद्र प्रसूति रूम, लेबोरेट्री, चिकित्सक कक्ष एवम परिसर में घूम कर व्यवस्था देखी गाँव के शौकीन चपलोत, अनिल शर्मा, ऋतिक सोनी, अंशुमान आजाद ने चिकित्सालय में स्टाप की कमी एवम आवश्यक सुविधा बढ़ाने की मांग की।
चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर दिनेश मेघवाल ने बताया कि चिकित्सालय में रिक्त पड़े पदों, चिकित्सा व्यवस्था में हो रही परेशानी की जानकारी दी। सीएचसी पर लगातार बढ़ते आउट डोर की जानकारी देते हुवे व्यवस्था की जानकारी दी।
इस दौरान डॉक्टर ओमप्रकाश धाकड़ दंत चिकित्सक डॉक्टर स्वेता गिरिया, लेबोरेट्री कक्ष में कुलदीप सिंह कम्प्यूटर ऑपरेटर से आवश्यक पूछताछ कीचिकित्सालय के वार्ड में भर्ती मरीजों से भी आवश्यक जानकारी ली।

Don`t copy text!