Invalid slider ID or alias.

श्याम नगरी शम्भूपुरा मे 12 को सजेगा भव्य श्याम दरबार, दिल्ली मुंबई ओर हरियाणा के भजन सम्राट बहाएंगे भजनो कि गंगा।

 

वीरधरा न्यूज़। शम्भूपुरा@ श्रीमती दीपिका जैन।

शम्भूपुरा। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती श्याम नगरी शम्भूपुरा मे हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय श्री श्याम वंदना महोत्सव का आगाज 10 अप्रेल से होगा, जिसकी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है।
श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल नामदेव ने बताया कि हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी श्याम नगरी शम्भूपुरा मे आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन श्री श्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल ओर समस्त शम्भूपुरा ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित किया जायेगा।

तीन दिन तक यह होंगे आयोजन, पहले दिन भव्य शोभायात्रा

मंडल अध्यक्ष गोपाल नामदेव ने बताया कि तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन मे 10 अप्रेल को दोपहर 3 बजे से नगर मे गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः शाम को श्याम बगीची पहुंचेगी जहाँ महाआरती के बाद श्याम प्रसादी का आयोजन होगा।
अध्यक्ष नामदेव ने बताया कि 11 अप्रेल को श्याम नाम कि मेहंदी कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक होगा।

12 को मुख्य आयोजन के साथ ही सजेगा भव्य श्याम दरबार

मंडल अध्यक्ष गोपाल नामदेव के अनुसार 12 अप्रेल को श्याम बगीची शम्भूपुरा मे भव्य श्याम दरबार सजेगा एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमे मुंबई से इशरात जहां, दिल्ली के शीतल पांडे ओर हिसार हरियाणा से सुनील डाया, अपने मीठे मीठे भजनो से श्याम भक्तो को खूब रिझायेंगे।
इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन को लेकर मंडल के सभी पदाधिकारी पिछले करीब 1 माह से तैयारीयों मे जुटे है, आयोजन को लेकर तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है।

Don`t copy text!