Invalid slider ID or alias.

कपासन-मेवाड़ रेगर समाज मातृकुंडिया में मनाएगा अंबेडकर जयंती प्रतिभाएं होगी सम्मानित।

वीरधरा न्यूज़। कपासन@ श्री रोशन लाल रेगर।

कपासन।मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति मातृ कुंडिया के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को समारोह पूर्वक मनाने में जुट गए है, सामाजिक कार्यकर्ता एवम कार्यकारिणी पदाधिकारी।
मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति मातृ कुंडिया के अध्यक्ष नाथू लाल तरुंगलिया कचनारिया ने बताया कि 14अप्रैल 2024को अपने मुख्यालय में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के रीति नीति विश्वास एवमआदर्शों का अनुशरण करते हुए उन्हें अनवरत रखने हेतु सामाजिक जागृति कर एक संदेश के रूप में मिशाल पेश की जायेगी। राजकीय सेवा में चयनित अभ्यर्थि आर ए एस, आई ए एस, अध्यापक एवम अन्य सेवा में चयनित अभ्यर्थियों का सम्मान होगा। तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। मातृ कुंडिया के निमित बकाया राशि को खजाने में जमा किया जाएगा।
वर्ष 2021से 2023तक के दसवी, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर कक्षा में 80% से अधिक प्राप्तांक वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा। राज्य स्तर एवम राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खेल प्रतिभाओं का सम्मान होगा। बाल विवाह, धारा 498एवम 125के नियंत्रण पर होगी चर्चा। अन्य विकास एवम समाज सुधार के मुद्दे अध्यक्ष की स्वीकृत से तय किए जायेंगे।

Don`t copy text!