Invalid slider ID or alias.

एक पहल सेवा की ओर से 400 किलो सब्जियाँ, फल एवं चने का किया गया वितरण।

वीरधरा न्यूज़। अजमेर@ श्रीमती रेखा कुमावत।

 

अजमेर। आज एक पहल सेवा की ओर से सामाजिक संस्था अजमेर द्वारा श्री गौरी कुंड माताजी मंदिर, मकरेडा, सराधना अजमेर में वन्य जीवो व गौमाताओ को 400 किलो हरी सब्जी खिलाई गई। जिनमे गोभी, लोकी, टमाटर,खीरा, मूली, ककडी, बंध गोभी, केले खिलाये गए। वही बंदरो को चने का वितरण किया गया।ये बेजुबान बोल नही सकते है। सेवा परमो धर्म के सिद्धांत पर चलने वाली संस्था 2016 से ही वस्त्र बुक राशन से अतिनिर्धन लोगो की सेवा के साथ साथ वन्य जीवो की भी सेवा करती आ रही है।आज श्री गौरी कुंड मंदिर के पुजारी का भी आशिर्वाद लिया और मंदिर में पूजा अर्चना भी की।
सेवा देने वालो में संस्थान के संस्थापक शैलेश गर्ग,तीर्थ भाई, विकास अग्रवाल, अशोक शर्मा,ज्ञानेंद्र सिंह नयाल उपस्थित थे।

Don`t copy text!