Invalid slider ID or alias.

तन मिले अभी मन मिलना बाकी जोशी आक्या कि नजदीकियो से ज्यादा नजर आ रही दूरिया।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौडग़ढ़। कहते है तन मिले ना मिले मन मिलने चाइये लेकिन चित्तौडग़ढ़ कि राजनीती मे इसका उल्टा हो रहा है, यहाँ जोशी आक्या के तन तो मिले लेकिन मन मिलना अभी बाकी है।
हाल ही मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओर भाजपा आलाकमान ने चित्तौडग़ढ़ निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या को अपने साथ लेकर एक बड़ा सियासी संदेश दिया ओर अखबारों मे बड़ी बड़ी खबरें भी छपी लेकिन धरातल पर इसके विपरीत नजर आ रहा ओर इसका साफ साफ असर लोकसभा चुनाव मे देखने को मिलेगा इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
ऐसा ही एक वाक्या मंगलवार शाम को चित्तौडग़ढ़ मे आयोजित एक कार्यक्रम मे देखने को मिला जहाँ साफ नजर आया कि जोशी ओर आक्या दोनों चाहे जो सियासी संदेश दे लेकिन धरातल पर इनके सिर्फ तन मिले है मन मिलना अभी भी बाकी है।

धक्का मुक्की भरा रहा जोशी का मिलन समारोह

मंगलवार शाम को चित्तौडग़ढ़ कि पद्मिनी होटल मे सीपी जोशी का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमे छोटू सिंह रावणा के भजनो पर लोग खूब थिरके तो वही एक अलग ही नजारा मंच पर देखने को मिला जिसमे सीपी गुट ओर आक्या समर्थक भीड़ गये ओर उनका यह वीडियो चलते कार्यक्रम के दौरान ही जमकर सोशल मिडिया पर वायरल हो गया, जिसमे लोग यही कहते नजर आये कि दोनों गुटों मे अभी भी मनमुटाव जारी है दोनों के तन मिले मन मिलना अभी बाकी है।

आक्या गुट रहा कार्यक्रम से नदारद

कार्यक्रम मे यह भी चर्चा का विषय बन गया कि सीपी जोशी ओर चंद्रभान सिंह आक्या के मिलाप के बाद जोशी का यही सबसे बड़ा कार्यक्रम था जिसमे भी अधिकांश आक्या समर्थक नदारद नजर आये जिससे भी यही कसाय लगाये जा रहे कि कही ना कही दोनों गुटों मे पड़ी खटास के लिए चाहे दोनों नेता एक होने के प्रयास करें लेकिन दोनों गुटों मे दूरियों कि लकीर अभी भी बनी हुई है ओर दोनों गुटों मे पड़ी यह खटास इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी ऐसा लगता भी नहीं है, जिसका साफ साफ असर भी लोकसभा चुनाव मे देखने को मिलेगा ओर ऐसा ही हुआ तो इसका फायदा विपक्षी पार्टी को मिलेगा।

Don`t copy text!