Invalid slider ID or alias.

चित्तौडग़ढ़-उदयलाल गुर्जर राष्ट्रीय महाकाल सेना के जिलाध्यक्ष मनोनीत।

 

वीरधरा न्यूज़। चित्तौडग़ढ़@डेस्क।

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय महाकाल सेना के संस्थापक दिगम्बर कुशाल भारती महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक गिरी महाराज निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार एवं प्रदेश अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह द्वारा चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष पद पर सैंती निवासी उदयलाल गुर्जर को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष को दिगम्बर कुशाल भारती महाराज के हिन्दू राष्ट्र बनाना है तो चारों वर्ण अपनाना होगा के संदेश को आत्मसात करने एवं राष्ट्रीय महाकाल सेना के नर सेवा, नारी शक्ति, नारायण सेवा के संकल्प को अपनाने की शपथ दिलाई गई। मनोनयन पर कपासन सोमेश्वर महादेव महाराज सहदेवसिंह राणावत, गौरव त्यागी, ऋतिक ओझा, शिल्पन साहू, मुकेश नाहटा, मनीष पांडे आदि ने हर्ष जताया।

Don`t copy text!